
कुछ बातें अनकही रह जाती है,
कुछ बातें कभी नहीं कही जाती है,
जो तुम जान जाते,
वो बातें जो हम कह पाते,
तो ये उदासियाँ का होती इन राहों में ,
और न होते बदलते एहसास,
ना होते इस तरह खामोश हम,
और न होते इस तरह खामोश तुम,
मेरी सारी यादें, तेरी सारी कहानियां,
अब तो याद ना आएँगी,
अगर न रह जाती,
कुछ बाते अनकही,
कभी नहीं कही जाती है.......
c) :: तुम्हारे मन की...जो मैने कही... ::